राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में प्राचार्य प्रो. डॉ. अनिल कुमार मिश्रा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में "हाह्नेमैन मेमोरियल प्लेज" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, चिकित्सक, छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों ने होम्योपैथी की शुद्धता, नैतिकता, सेवा भावना एवं वैज्ञानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए शपथ ग्रहण की।
प्राचार्य प्रो. डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में होम्योपैथी के मूल सिद्धांतों, मानवीय सेवा, व्यावसायिक नैतिकता एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के महत्व पर प्रकाश डाला। सभी प्रतिभागियों ने होम्योपैथी के गौरवशाली सिद्धांतों का पालन करते हुए समाज की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया |